आरपीएफ ने बाबा सहित बच्चे को पकड़ा
पथरिया - पथरिया रेल्वे स्टेशन पर भोपाल बिलासपुर पैसेंजर से यात्रियों की मदद से दो बाबाओ के चंगुल से चार वर्षीय बच्चे को बरामद किया गया है। आरपीएफ प्रधान आरक्षक आरपी गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्होंने गाड़ी में दबिश देकर दो बाबाओं को दबोच लिया। संदिग्ध बाबाओं के पास से पकड़ा गया बालक दमोह जिले के तिंदोनी गांव का बताया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर जांच की जा रही है।