पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरी मांगने कलेक्टोरेट पर डाला डेरा

मजदूरी मांगने कलेक्टोरेट पर डाला डेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह - कलेक्टोरेट परिसर में मंगलवार की दोपहर सैकड़ों मजदूरों ने अपने बच्चों के साथ पहुंचकर डेरा जमा लिया। इन मजदूरों को वन विभाग द्वारा कराए गए कार्य का भुगतान नहीं मिला था। परिवार सहित डेरा बांधकर आए मजदूरों ने कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी मेहनत की मजूदरी दिलाने की मांग की है। कलेक्टोरेट आए शिवराज, साहब सिंह, लक्ष्मी, अमरजीत, जयप्रकाश,गंगाराम, अजय, सुनील, धर्मेंद्र, रामहित, आशाबाई, परमीला ने बताया कि दो जनवरी से वन विभाग में काम कर रहें हैं लेकिन उनकी मजूदरी नहीं दी जा रही है। मजदूरों ने बताया कि जब तक उनकी मजदूरी नहीं मिलती वे कलेक्टोरेट में डेरा डालकर रहेंगे। कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे वन विभाग के अधिकारी से बात कर उनकी समस्या का हल कराएंगे।