न्यूज़ इनबॉक्स
हैप्पी बूमन क्लब ने समारोह में ली शपथ
दमोह - हैप्पी बूमन क्लब का सत्र 2014-2015 का शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आनंद श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, कृष्णा आनंद, पूमन मिश्रा मौजूद रहीं। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव, सचिव वंदना मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष नीलम तिवारी को समाज एवं राष्ट्र के प्रति भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक क्षेत्र से जुडे गायन क्षेत्र से अक्षय चौधरी, आसिफ अली एवं नृत्य क्षेत्र से चाहत पांडे एवं शुभि खरे को प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया एवं सम्मानित किया गया। संचालन पूजा दुबे, अनामिका श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर कविता बजाज, चाहत कोटवानी, कल्पना राय, भावना उमरे, नंदा असाटी, साधना विरथरे, सीमा जाट, दीपमाला हंसा वैष्णव सहित कई सदस्य मौजूद रहीं।
१० फरवरी को ज्ञापन देगा मांझी समाज
दमोह - मांझी रायकवार समाज की बैठक स्थानीय चैनपुरा स्थित कन्या छात्रावास के समीप आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि हीरालाल रायकवार एवं जिला रायकवार मांझी समाज के अध्यक्ष मोंटी रैकवार मौजूद रहे। इस अवसर पर मोंटी रैकवार ने कहा कि आज समाज के लिए सामूहिक रूप से एकजुट होना होगा तभी हम अपना उचित स्थान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मप्र में मांझी समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल न कर समाज की उपेक्षा की जा रही है जिसके विरोध में जिला रायकवार मांझी समाज द्वारा 10 फरवरी को कलेक्टर को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपेंगे। मुख्य अतिथि हीरालाल रायकवार ने कहा कि जब हमने समाज के लिए योगदान नहीं दिया तो समाज की बुराई करने वाला व्यक्ति प्रथम दृष्टया दोषी कहलाएगा। हमारे लिए एक-दूसरे की बुराई न कर समाज की उन्नाति की बात करनी होगी तभी हम बेहतर ढंग से कार्य कर सकते हैं। इस अवसर पर युवा छात्र संतोष रायकवार को माझी रायकवार छात्र परिषद को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में संरक्षक हीरालाल रायकवार, प्रहलाद रायकवार, ओंकार रायकवार, शंकरलाल रायकवार, जगदीश रायकवार, संतोष रायकवार, छोटू रायकवार, नंदकिशोर रायकवार, नारायण रायकवार, हरिनारायण रायकवार, बृजेश रायकवार, शिवम रायकवार सहित अनेक लोग शामिल रहे।