पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेज 5 अंतिम फाइल : न्यूज इन बाक्स क्राइम

पेज 5 अंतिम फाइल : न्यूज इन बाक्स क्राइम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह - पथरिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर १३ में एक युवक का शव फांसी से लटका मिला। पुलिस ने बताया नीलश्याम पिता किशन यादव ((३०)) ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर मामला दर्ज हुआ है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
महिला के साथ छेड़छाड़
दमोह - नोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया घाघरी निवासी खुसाडू् उर्फ सितारे सिंह लोधी ने सोमवार को महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
किशोरी के साथ छेड़छाड़- दमोह - शहर के बड़ापुरा में रहने वाली १७ वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ हो गई। पुलिस ने बताया बड़ापुरा निवासी गुड्डू पिता कमला अहिरवाल ने सोमवार की शाम करीब ६ बजे बुरी नियत से लड़की को पकड़ लिया। शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
युवक को चाकू मारा
दमोह - शहर के मल्लपुरा निवासी किट्टू उर्फ देवेंद्र पिता सुंदरलाल अहिरवाल को मामलू विवाद के चलते मदन अहिरवाल ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नदी किनारे लगी बिजली मोटर चोरी
दमोह। मगरोन थाना क्षेत्र के रामपुरा मौजाहार में नदी किनारे रखी तरवर पिता संतू अहिरवाल ((४०)) की विद्युत मोटर अज्ञात चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज का जांच में लिया है।



फांसी से लटका मिला युवक का शव