पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक की बाइक विदिशा से बरामद

विधायक की बाइक विदिशा से बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - बीना
विधानसभा चुनाव के समय विधायक के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई थी जो विदिशा के मेहलुआ चौराहा से जब्त की गई है। बाइक चोरी करने के मामले में राजस्थान के एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है जबकि उसका साथी फरार है।
पुलिस के अनुसार ३० अक्टूवर को विधायक महेश राय के घर के बाहर खड़ी बाइक क्रमांक एमपी-१५-एमई-०४८१ चोरी हो गई थी। महेश के पुत्र अमित राय की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की गई तो पता चला कि बाइक विदिशा जिले के मेहलुआ चौराहे से इंदर सिंह मीणा पिता हरलाल मीणा निवासी ऊंचा भीलवाड़ा राजस्थान के पास है। पुलिस ने वहां जाकर इंदर सिंह मीणा को गिरफ्तार कर बाइक जब्त की है। आरोपी ने बताया कि गांव के बबलू नामक व्यक्ति से बाइक पांच हजार रुपए में खरीदी थी। पुलिस बबलू की तलाश कर रही है।



हजार रुपए में खरीदी थी। पुलिस बबलू की तलाश कर रही है।