पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलयुग में कथा अमृत के समान : कथाचार्य

कलयुग में कथा अमृत के समान : कथाचार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
-मानस मंच पर चल रही श्रीराम कथा, उमड़ रहे श्रद्धालु।
भास्कर संवाददाता। टीकमगढ़
शहर के राजेंद्र पार्क स्थित मानस मंच परिसर में चल रही ९ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के चौथे दिन गुजरात से आए राष्ट्रीय संत रामगोपालदास महाराज छोटे मुरारी बापू ने भगवान श्रीराम के अध्योध्या में जन्मोत्सव और राम लला की सुंदर बाल लीलाओं का बखान किया। महाराज ने कहा कि कलयुग में भगवान श्रीराम की कथा अमृत के समान है। जिसके श्रवण मात्र से जीव अपने सभी पाप-संतापों से मुक्त हो जाता है। राम कथा जीवन में जीवन की सभी व्यथाओं को दूर कर देती है। इससे जीव को चाहिए कि वह भगवान राम के चरित्र और उनके आदर्शों का अनुशरण करे।
उन्होंने कहा कि राम जगत के प्राण हैं, जिनकी कृपा से संसार में प्रत्येक व्यवस्था बनी हुई है। महाराज ने कहा कि छल रूपी माया से जीव संसार में भटका हुआ है और ८४ लाख यौनियों में कष्ट पाता है। इससे जीव को अपने जीवन में परमात्मा की शक्ति को पहचानते हुए उनका चिंतन जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर अहंकारी रावण के अत्याचार से सभी जनमानस और साधु-संत त्रस्त हो गए थे।



टीकमगढ़। मानस मंच में हो रहा संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन।