पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीना से चोरी गया टैक्टर गया राजस्थान से बरामद

बीना से चोरी गया टैक्टर गया राजस्थान से बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - बीना
एक महीने पहले किराए के नाम पर टै्रक्टर लेकर भागने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मय टै्रक्टर के राजस्थान से पकड़ा है।
थाना प्रभारी एमए सैयद ने बताया कि १८ दिसंवर को दुर्ग सिंह उर्फ बलबीर सिंह निवासी छोला रोड भोपाल जो कुछ दिन से गंजबासौदा के बिछवासन गांव में रहने लगा था। वह अपने साथी बबलू रघुवंशी निवासी बिछवासन गंजबासोदा एवं शिवकुमार निवासी आरोन जिला गुना के साथ यहां आया और खुद को पुलिस वाले बताकर सामान ढोने के नाम पर टै्रक्टर किराया से मांगा था। तीनों लोग टै्रक्टर लेकर गए और बारां ((राजस्थान)) में बेचने की फिराक में थे। इसी बीच बीना पुलिस को आरोपियों के बारे में सुराग लगा और पुलिस ने उन्हें मेहंदीपुर बालाजी हाइबे राजस्थान से गिरप्तार कर लिया।
टीआई ने बताया अरोपियों ने १७ दिसंबर को टै्रक्टर मालिक रामगोपाल पिता विश्वनाथ रावत निवासी छोटी बजरिया भीम वार्ड से सामान को कल्हार भेजने के लिए टै्रक्टर-ट्रॉली किराए पर मांगी थी। उस दिन अरोपी शहर की एक होटल में रूके और १८ दिसंवर की सुबह ट्रैक्टर मंडीबामोरा से पलेटा गांव जाने वाले रास्ते पर ले गए और वहीं रास्ते पर एक टपरे पर सभी ने शराब पी। ड्राइवर को ज्यादा शराब पिला दी जिससे वह नशे में मदहोश हो गया और उसे सोता छोड़ टै्रक्टर ले भागे थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दूसरे दिन नशा उतरने के बाद होश आया जब तक आरोन पहुंच चुके थे जहां भरोसा पिता संजय शर्मा से संपर्क किया। जिसने बारा राजस्थान में चांद मोहम्मद को १.५० लाख रुपए में ट्रैक्टर बेचना तय किया था लेकिन उससे पहले पुलिस तीनों अरोपी दुर्ग, भरोसा एवं बबलू रघुबंशी को गिरफ्तार कर बीना ले आई। अभी शिवकुमार एवं चांद मोहम्मद बारा राजस्थान फरार हैं।
दुर्ग सिंह पर है ३६ मामले दर्ज
टीआई के अनुसार दुर्ग सिंह के खिलाफ गंजबासोदा थाने में २३ मामले एवं विदिशा, गुलाबगंज, गुना में १3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार विदिशा का निगरानीशुदा बदमाश है जिसके पास से पहले भी १३ टै्रक्टर जब्त किए जा चुके हैं। टीआई ने बताया कि टै्रक्टर की खोज के लिए जो टीम बनाई थी उनमेेंं एसआई राजाराम बासकले, हेड कांस्टेबल कमलेश,आरक्षक अनिल झा, सतीश शर्मा, जोगिंदर सिंह शामिल थे।



सूने मकान से 86 हजार की चोरी

खुरई - सहोद्रा राय वार्ड के सरयू नगर में बीती रात राधेश्याम तिवारी के सूने घर से चोरों ने ज्वेलरी सहित नकदी चोरी कर ली। पुलिस के मुताबिक तिवारी कुछ दिन से अपने गांव ओढ़ामल गए थे इसी बीच अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवर सहित 12 हजार की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।