४० शिक्षकों पर फिर गिरी कार्रवाई की गाज
भास्कर संवाददाता - दमोह
जिले में शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़़ा अमला ड्यूटी को लेकर गंभीर नहीं है। एक माह में जहां करीब ८०० शिक्षकों के खिलाफ डीईओ ने कार्रवाई की है वहीं सीएमएचओ ने करीब ४०० से ज्यादा अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई की है बावूजद निरीक्षण में अस्पतालों से डॉक्टर और स्कूलों से मास्टर गायब मिल रहे हैं।
मेडिकल ऑफिसर्स सहित १८ कर्मचारियों को फिर नोटिस
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा के मेडिकल ऑफिसरों सहित १८ स्वास्थ्य कर्मचारियों को शोकाज नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। सीएमएचओ डॉ. ओपी गौतम ने दो दिन पहले ही स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था जिसमें दो डाक्टर्स, मेडिकल ऑफिसर्स सहित १८ स्वास्थ्य कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे। उन्होंने सभी डॉक्टर्स एवं कर्मचारियों का २५ जनवरी की एक दिन की डाईज-नॉन की कार्रवाई की है।
सीएमएचओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा में पदस्थ एमओ डॉ. अंजुल नामदेव, एमओ डॉ. भूपेंद्र अहिरवाल, केपी शाक्य, अश्विनी सोनी, संजीव श्रीवास्तव, रिकार्ड कीपर हेमंत अहिरवाल, डॉटा एंट्री ऑपरेटर जितेंद्र अहिरवाल, नर्स मरियम्मा राजू, नर्स मोनिका विश्वकर्मा, नर्स ग्लोरिया सिंह, नर्स अमिया तिर्की, नर्स मंजरी पांडे, एएनएम तारा गोप, एएनएम विमला सक्सेना, उज्जवला पांडे, डाईटीशियन सविता गोटिया, विशाल सोनी एवं नर्स कलावती रैकवार बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिली थीं।
पटेरा में नहीं सुधर रहे हालात
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ द्वारा जिला मुख्यालय पर प्राइवेट प्रैक्टिस किए जाने के कारण यहां का स्टॉफ भी मुख्यालय पर नहीं रहता है। यही कारण हैं कि पूर्व में सीएमएचओ को गायब मिले यहां के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित होने के बाद एक बार फिर मंगलवार को यहां के अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी में मौजूद नहीं मिले।
सीएमएचओ डॉ. ओपी गौतम ने एक बार फिर नदारद कर्मचारियों को नोटिस देकर वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
भास्कर संवाददाता - दमोह
जिले के विभिन्न संकुल प्राचार्यों द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किया और गैरहाजिर ४० शिक्षकों के विरुद्ध एक दिन का वेतन काटने एवं उसका डाइस नान करके सेवा पुस्तिका में अंकित करने के आदेश डीईओ एसके नेमा ने दिए है। ड्यूटी से जो कर्मचारी गायब मिले हैं उनमें सहायक शिक्षक से लेकर संविदा शिक्षक और हैडमास्टर तक शामिल हैं। पिछले एक माह में एक हजार से अधिक शिक्षकों पर वेतन काटने और डाइस नान की कार्रवाई हो चुकी हैं।
इस बार जिन ४० शिक्षकों का वेतन काटा गया है उनमें प्राइमरी स्कूल सुनवराह के सविदा वर्ग तीन मुनेश कुमार, मिडिल स्कूल पटना कुंआ के अध्यापक मंजू उरेती, मिडिल स्कूल कुटरी के अध्यापक मलखान सिंह, कंछेदी सिंह, मिडिल स्कूल पटना के अध्यापक मुकेश अहिरवाल, प्राइमरी स्कूल पटना के सहायक अध्यापक राकेश कोरी, प्राइमरी स्कूल कुचबंदियाटोला की सहायक अध्यापक कविता सिंह, प्राइमरी स्कूल पुरा के सहायक अध्यापक जयराम सेन, सिमरिया के सहायक अध्यापक गोरेलाल विश्वकर्मा, मिडिल स्कूल सिंग्रामपुर के संविदा शिक्षक वर्ग एक कल्पना दुबे, भावना मोरे, प्राइमरी स्कूल हिनौती के सहायक शिक्षक जगदीश प्रसाद, सहायक अध्यापक लखन सिंह, प्राइमरी स्कूल जोरतला खुर्द के सहायक शिक्षक मुन्नालाल जैन, सहायक अध्यापक राजीव चौरसिया, सहायक अध्यापक साधना शुक्ला, प्राइमरी सेटेलाइट स्कूल लमानटोला की सहायक अध्यापक संध्या चौहान, मिडिल स्कूल पटना बुजुर्ग की अध्यापक नाजरा परवीन, प्राइमरी स्कूल पटना बुजुर्ग की सहायक अध्यापक संध्या सोनी, संविदा वर्ग तीन भारती तिवारी, सहायक अध्यापक धर्मेन्द्र मुडा, प्राइमरी स्कूल भूरी के सहायक अध्यापक मंजू यादव, प्राइमरी स्कूल अधवार की सहायक अध्यापक रामगोपाल धगर, प्राइमरी स्कूल पिपरिया जुगराल के सहायक अध्यापक सुशील जैन, प्राइमरी स्कूल घाना के सहायक शिक्षक चंद्रशेखर श्रीवास्तव, प्राइमरी स्कूल महुआखेड़ा के संविदाशिक्षक तीन रूपनारायण, प्राइमरी स्कूल सगौरिया के सहायक अध्यापक वीणा ठाकुर, मिडिल स्कूल कांकर की अध्यापक कल्पना जैन, प्राइमरी स्कूल कांकर की सहायक अध्यापक ममता जैन, प्राइमरी स्कूल अर्थखेड़ा की संविदा शिक्षक तीन रजनी पाठक, प्राइमरी स्कूल पिपरिया नंदलाल की सहायक अध्यापक जगदीश, मिडिल स्कूल खमरिया बिजौरा के शिक्षक कंचनमाला, हैडमास्टर भैयालाल ठाकुर, सहायक शिक्षक नन्हेंलाल जैन, प्राइमरी स्कूल कटंगी की सहायक अध्यापक रीता मारिया, संविदा शिक्षक वर्ग तीन हरगोविंद, शिशिर तिवारी, अध्यापक शिवकुमार शामिल हैं।