बिजनेस प्लस ४
कैबिनेटमंत्री भूपेंद्र सिंह का बीना में स्वागत
बीना - कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार बीना आए भूपेंद्र सिंह का जगह-जगह स्वागत किया गया। आंबेडकर तिराहे पर लड्डुओं से तौला गया। मंडी सदस्य लोकेंद्र सिंह, अमरप्रताप सिंह ठाकुर ने चांदी का मुकुट पहनाया तो सर्वोदय चौराहे पर शैलेष शाह ने चांदी की तलवार भेंट की। युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अजय ठाकुर ने खुरई रोड पर, पार्षद बलराम राय ने कॉलेज तिराहे पर स्वागत किया। कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने सोने की चैन भेंट की। सिनेमा तिराहे पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति-पत्र बांटे यहीं संतोष कुशवाहा ने उनका स्वागत किया। सत्यजीत ठाकुर ने भूपेंद्र सिंह को गदा भेंट की। संतोष ठाकुर ने छोटी बजरिया में मंत्री का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में करुणा ठाकुर, डॉ. नरेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, राजेश जैन, किरण गांधी, कीर्ति तिवारी, अदिति तिवारी, डॉ. सुरेंद्र साहनी, संदीप अग्रवाल, गौरव शर्मा, दीपक ठाकुर, योगेश दीक्षित, पुष्पेंद्र ठाकुर देहरी, डब्बू जौध, राजू जौध, गजेंद्र राय, गुंचू तिवारी, जीवन राय शामिल रहे।