बिजेनस प्लस
विजयश्री गैस एजेंसी को मिला पहला पुरस्कार
बीना - भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के एलपीजी टेरेटरी जबलपुर के अंतर्गत वर्ष २०१२-१३ के वार्षिक पुरस्कार समारोह में बीना के भारत गैस वितरक विजयश्री गैस एजेंसी को व्यावसायिक एवं घरेलू गैस सिलेंडर की बिक्री अनुपात में पहला पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार पश्चिम रीजन के रीजनल मैनेजर सुरेश नायर ने एजेंसी संचालक विजय हुरकट को प्रदान किया। इस अवसर पर टेरेटरी मैनेजर मोहित भाटिया, सेल्स ऑफिसर शालिन सूद सहित समस्त वितरकों ने श्री हुरकट को बधाई दी।