पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरीबों को बीओआरएल ने भेंट किए कंबल

गरीबों को बीओआरएल ने भेंट किए कंबल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीना - कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए बीओआरएल ने टाड़ा गांव में करी दो सौ लोगों को कंबल बांटे। बीओआरएल के वरिष्ठ प्रबंधक केपी मिश्रा ने बताया कि ज्यादा ठंड से लोगों की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गांव में कंबल बांटे गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी एवं उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा पर पूर्ण सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में बीओआरएल के वरिष्ठ सुरक्षा प्रबंधक मेजर मुन्ना सिंह, सहायक अधिकारी दीपेश तिवारी, हरिओम मिश्रा एवं शिक्षा आपके द्वार के स्वयंसेवक रामलखन सिंह सहित गांव वाले उपस्थित थे।