- Hindi News
- स्कूल पढऩे गई किशोरी को ले गया था बाइक से
स्कूल पढऩे गई किशोरी को ले गया था बाइक से
निज संवाददाता - खुरई
यहां के थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की 16 जनवरी को पढऩे गई थी। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसे तलाशा लेकिन नहीं मिली तो गुम इंसान का मामला दर्ज कराया था। बाद में लौटी लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह स्कूल जा रही थी तभी आरोपी नरहरि अहिरवार बाइक पर बैठाकर ले गया और दुष्कर्म करता रहा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा मालथौन थाना अंतर्गत गिरंट गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग से खेत पर चारा काट रही थी तभी आरोपी रामजी पिता नारायण पटेल ने उसके साथ छेडख़ानी कर दी। रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध 354 का मामला दर्ज किया है।
अपहरण कर 11 दिन तक दुराचार किया