पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व सैनिकों का राज्य स्तरीय सम्मेलन दो को

पूर्व सैनिकों का राज्य स्तरीय सम्मेलन दो को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह - शहर के अंबेडकर चौक स्थित मानस भवन में २ फरवरी को सुबह ९.३० बजे भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप केप्टन एसके खरे ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, स्वर्गीय एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें नान पेंशनर्स, पूर्व सैनिकों, द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व सैनिकों, नान पेंशनर्स स्व. सैनिकों की पत्नियों को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।