- Hindi News
- प्रशासन ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारियां
प्रशासन ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारियां
भास्कर संवाददाता - दमोह
लोकसभा चुनाव की प्रारंभिक तैयारियों एवं मतदान केंद्रों की वल्नेरेबिलिटी मैङ्क्षपग संबंधी विषय को लेकर बुधवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले के सभी राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लोकसभा चुनाव २०१४ के लिए स्वयं को मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार कर लें।
सदैव सर्तक रहें, सजग रहें और असामाजिक व आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए निष्पक्षतापूर्वक विवेकपूर्ण कार्यवाहियां करें। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां तेजी से की जाएं और पिछले निर्वाचनों में चुनावी अपराधों में लिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों व गुंडा तत्वों की अलग से सूची बना लें, उनको फॉलो करें और अपने अधीन क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर क ड़ी से कड़ी नजर रखें। बैठक में एसपी एके पांडे, अपर जिला दंडाधिकारी एसके सेबले, अपर कलेक्टर डॉ. जगदीश जटिया, एडिशनल एसपी जीपी पाराशर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नंदा कुशरे, जिले के सभी एसडीएम, सभी एसडीओपी, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने कानून व्यवस्था एवं पुलिस द्वारा अब तक की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के संबंध में भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ११०-१०७-११६ की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें और आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखें। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों एवं गुंडा तत्वों पर फाइनल बांड ओव्हर की कार्यवाही सतत रूप से जारी रहे और समस्त प्रकार के प्रतिबंधात्मक प्रावधानों के उल्लंघन पर दण्डात्मक कार्यवाहिया तेजी से की जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर ((विकास)) डॉ. जटिया ने पावर प्वांइट प्रेजेन्टेशन के जरिए पुलिस अधिकारियों को वल्नेरेबल क्रिटिकल मतदान केंद्रों को इस श्रेणी में चिन्हित किए जाने के लिए ध्यान में रखे जाने वाले सभी घटकों एवं मतदाताओं को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों की विस्तृत जानकारी देने के अलावा थाना प्रभारियों को उनके अन्य कार्य दायित्वों की भी समग्र रूप से जानकारी दी। डॉ. जटिया ने पावर प्वांईट प्रशिक्षण के जरिए मतदान केंद्रों की वल्नेरेबिलिटी मैङ्क्षपग के संदर्भ में पुलिस अधिकारियों को क्या करना है और क्या नहीं करना है के बारे में भी बताया।