- Hindi News
- स्कूलों का अतिक्रमण फरवरी के अंत तक हटवा दें : कलेक्टर
स्कूलों का अतिक्रमण फरवरी के अंत तक हटवा दें : कलेक्टर
सागर - स्कूलों से अतिक्रमण हटाने का काम भी मुख्यमंत्री की सौ दिवसीय कार्ययोजना में शामिल है। इस वजह से बुधवार को कलेक्टर योगेंद्र शर्मा ने सभाकक्ष में जिले के सारे राजस्व अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें फरवरी के अंत तक स्कूलों का अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे दिए हंै। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को बताया कि वन अधिकार दावों का निराकरण 31 मार्च तक होना है। यदि कोई दावा बचा हो तो उसे हर स्तर की समिति से निराकृत करा लें।
स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनाने शिविर लगाएं : अनुजाति, जन जाति वर्ग के विद्यार्थियों के स्थाई जाति प्रमाण-पत्र के मुद्दे पर कलेक्टर ने सभी अनुविभागों में शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा जिन क्षेत्रों में मॉडल स्कूल, छात्रावास भवन, आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत हैं। वहां भवन निर्माण के लिए तहसीलदार भूमि के आरक्षण की कार्रवाई में देर न लगाएं। वहीं दूसरी ओर निर्माणाधीन सरकारी भवनों की गुणवत्ता की निगरानी भी राजस्व अधिकारी ही करे। अगर निर्माण में गड़बड़ी मिले तो काम रुकवाकर उसमें दोबारा सुधार कराएं।
सभी बीपीएल कार्ड वालों को खाद्यान्न बंटे
खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत सारे बीपीएल कार्डधारी परिवार को खाद्यान्न वितरित हो। यदि हितग्राही के नाम समग्र पोर्टल पर फीड न हों तो भी उन्हें खाद्यान्न दें।