युवा रजक समाज की बैठक हुई
दमोह - युवा रजक समाज संगठन की बैठक शोभानगर में आयोजित की गई। जिसमें 23 फरवरी को संत सिरोमणि श्रीगाडगे महराज की जयंती की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई एवं शहर में भव्यता से शोभायात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करना समाज को नशा मुक्त समाज बनाना, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज बंद करना, भू्रण हत्या बंद करना, बेटियों की रक्षा एवं शिक्षा एवं पर जोर, समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करवाना सहित अन्य मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में अव्वल आने वाले विद्यार्थी एवं कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले बच्चों एवं जीवन भर के लिए नशामुक्ति की शपथ लेने वाले व्यक्ति के लिए समाज संगठन के मंच पर सम्मानित कर पुरस्कृत किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजू रजक, राम धरमपुरा, रंजीत रजक, कमलेश रजक, दामोदर, प्रभु, राघवेन्द्र, गिरीश, बसंत, डॉ. रतिराम, लालचंद, विमलेश, राजकुमार, हल्ले भाई, सीताराम, संतोष, दिनेश, डॉ. आरसी रजक, किशोर, दीपक सहित अनेक लोगों की मौजूदगी रही।