पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री क्रिकेट ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले तय

मंत्री क्रिकेट ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता - खुरई
नेहरू स्टेडियम में चल रही मंत्री क्रिकेट ट्रॉफी में बुधवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए और विजेता टीमों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले तय कर दिए गए। प्री-क्वार्टर फाइनल में नटराज क्रिकेट क्लब को कृष्णा क्रिकेट क्लब ((निर्तला)) ने पराजित कर दिया। नटराज क्लब ने 98 रन का लक्ष्य दिया जिसमें मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया और अंत में कृष्णा क्रिकेट क्लब ने पूरे रन बनाकर जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्यातिथि डॉ. अजब सिंह ((बीना)) ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। अतिथि लक्ष्मन सिंह, बंटी श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र सिंह निर्तला, दिलीप सिंह गढ़ौला ने भी व्यक्ति पुरुस्कार बांटे।
ऐसी होगी ग्रुप ए, बी, सी और डी में भिड़ंत
ग्रुप ए में एकता क्लब खुरई तथा किला क्लब खुरई के बीच मुकाबला होगा। ग्रुप बी में खुरई वारियर्स तथा बगिया क्लब खुरई, ग्रुप सी में रामराजा क्रिकेट क्लब गढ़ौला तथा जगदीशपुरा क्लब एवं ग्रुप डी में सिलोधा तथा कृष्णा क्लब के बीच क्वार्टर फाइनल होगा। इन मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल के लिए टीमें तय होगी।
विजेता टीम को मिले 11 हजार
देवरीकलां - बेलढाना में अर्जुन क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे प्रतियोगिता के समापन पर जय श्रीराम क्रिकेट क्लब एवं एक्ता क्रिकेट क्लब मछरिया के बीच मैच हुआ। जय श्रीराम क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए और जवाब में उतरी एकता टीम ने छह विकेट खोकर 80 रन बनाए और जय श्रीराम क्लब देवरी ने 126 रन से हराया। मैन ऑफ दा मैच गुड्डू सोनी, मैन ऑफ द सीरीज दिनेश अहिरवार को दिया गया।
इसके अलावा विधायक हर्ष यादव ने विजेता टीम जय श्रीराम क्रिकेट क्लब को कप एवं 11 हजार रुपए राशि एवं उप-विजेता टीम को छह हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरपंच बेलढाना देवी सिंह लोधी, पृर्व पालिका अध्यक्ष अनिल जैन, राजेंद्र मिश्रा, शिवराज सिंह, अनवर खान, महेंद्र पटेल, गुलाब राय उपस्थित थे।