पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समारोह में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - दमोह
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. डॉ. पीडी
शैलार स्मृति न्यास सम्मान समारोह जिला अस्पताल प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री जयंत मलैया मौजूद रहे।
अध्यक्षता सुधीर अग्रवाल प्रदेश महामंत्री वैश्य समाज ने की विशिष्ठ अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष मनु मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र व्यास, अजय टंडन की मौजूद रही। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम स्व. डॉ. पीडी शैलार, स्व. लतादेवी शैलार के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर न्यास द्वारा जिले के वयोवृद्ध एवं वरिष्ठ समाज सेवी विजय कुमार मलैया उनके बेटे जयंत कुमार मलैया व हेमंत मलैया को शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के अलावा अन्य लोगों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कैलाश शैलार, भगवती श्रीवास्तव, आलोक पांडे, राकेश अग्रवाल, सुधीर असाटी, विष्णु प्रसाद, महेश शैलार, देवेंद्र शैलार, अटल जैन, अनुनय श्रीावस्तव, आनंद श्रीवास्तव के अलावा बड़ी संख्या में लोगों की मौजदूगी रही।