पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभाविप का प्रांतीय अधिवेशन शहडोल में होगा

अभाविप का प्रांतीय अधिवेशन शहडोल में होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दमोह
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत अधिवेशन शहडोल में संपन्न होने जा रहा है। अभाविप के जिला संगठन मंत्री इंद्रेश ने बताया कि अपने महाकौशल का 46 वां प्रांत अधिवेशन दिन 31 जनवरी व 1 एवं 2 फरवरी को राजा विराट की नगरी शहडोल में रहेगा। अधिवेशन में उत्तर, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री उमेश दत्त शर्मा एवं मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विष्णुदत्त शर्मा का पूरे समय मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अभाविप के जिला संयोजक अखिलेश खटीक ने बताया कि अधिवेशन में प्रदर्शनी उद्घाटन प्रस्ताविक उद्घाटन समारोह, शोभायात्रा, खुला अधिवेशन, भाषण व चर्चा मध्यप्रदेश की वर्तमान स्थिति एवं मध्यप्रदेश का शैक्षणिक परिदृश्य पर प्रस्ताव आदि कार्यक्रम होंगे। अभाविप के सह जिला संयोजक राघवेंद्र सेन ने समस्त छात्र छात्राओं से अधिवेशन में चलने का आव्हान किया है।