पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूज़ इनबॉक्स

न्यूज़ इनबॉक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निराश्रित बालिकाओं का सर्वेक्षण
दमोह - जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुशीला कुसराम परस्ते के मार्र्गदर्शन में जिले के अंतर्गत हिंडोरिया से आवेदिका प्रेमरानी काछी से प्राप्त आवेदन पर की गई कार्यवाही के लिए जिला बाल संरक्षण समिति के कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकत्र्ता दीपेंद्र कुमार विश्वकर्मा व आंकड़ा विश्लेषक कुमुद कुरेरिया ने आवेदिका के घर जाकर निराश्रित बालिकाओं की वर्तमान दशा-स्थिति की जानकारी ली। शासन द्वारा चलाई जा रही फॉस्टर केयर योजना से लाभान्वित करने के लिए उन्हें संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज एकत्रित किए। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि निराश्रित बालिकाओं को प्रतिमाह ७५० रुपए की राशि उनके खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
युवाओं को दिया प्रशिक्षण
पथरिया - आरोह फाउंडेशन द्वारा संचालित आरोह-आजीविका प्रषिक्षण केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्रांति पचौरी मौजूद रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए अच्छी बात है कि आरोह फाउंडेशन जिले के विकास के साथ-साथ युवाओं के अंदर देश-प्रेम की भी भावना पैदा कर रहा है। इसमें न सिर्फ युवा अपने काम में समर्पित रहेंगे, बल्कि वो पूरी ईमानदारी से रोजगार से भी जुड़ेंगे। इस उपलक्ष्य पर एल्युमिनाई मीट का भी आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य रोजगार प्राप्त लाभार्थियों की रोजगार की वास्तविक स्थिति जानने के लिए आयोजित किया गया।
इसके जरिए लाभार्थियों की ट्रेकिंग भी बेहतर तरीके से होती है। साथ ही उनको बेहतर रोजगार के अवसर के लिए प्रोत्साहित भी किया जाता है। इस अवसर पर सचिन बजाज, प्रशांत जैन, सोहन मोरिया, लक्ष्मण साहू, नीलेश ठाकुर, ओमप्रकाश साहू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।