पेड़ से लटका मिला युवक का शव
निज संवाददाता - खुरई
बनहट गांव के ठाकुर बाबा की पुलिया के पास एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। बनहट के कोटवार आनंद कोरी ने सुबह यह पुलिस को सूचना दी और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के अनुसार शाम को शव की पहचान बड़ी सिमरिया थाना बहेरिया निवासी 24 वर्षीय मोहन पिता थान सिंह दांगी ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मोहन अपने चाचा की लड़की की शादी के कॉर्ड देने यहां आया था। पुलिस का कहना है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु के कारणों का खुलासा होगा।
अवैध शराब लिए दो गिरफ्तार
खुरई - दो अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से शराब लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आंबेडकर वार्ड से संदीप चंदेल तथा भगत सिंह वार्ड से अखिलेश अहिरवार के पास से अवैध शराब जब्त कर आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है।