पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूप खिलने के बाद दिन में राहत, रात में ठंड का सितम

धूप खिलने के बाद दिन में राहत, रात में ठंड का सितम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दमोह
जिले में इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंचने के बाद एक बार फिर पारा ऊपर की ओर आने लगा है। लेकिन दिन का तापमान ही बढ़ रहा है, जबकि रात के तापमान में गिरावट बनी हुई है। धूप के कारण दिन में भले ही लोगों को ठंस से राहत मिल रही है, लेकिन रात के समय ठंड का सितम लोगों को कंपा रहा है। एक सप्ताह में ठंड ने लोगों को जो अहसास कराया उससे लोग अब भी बाहर नहीं आ पाए हैं। वहीं ठंड भी लोगों की और परीक्षा ले रही है। बीती रात का तापमान लगातार दूसरी रात भी 5 डिग्री के आस-पास बना रहा। जबकि दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को दिन का तापमान २६.4 डिग्री रिकार्ड हुआ है। जबकि बीती रात 5.6 डिग्री पर पारा ठहरा रहा। २६ जनवरी को दिन में घना कोहरा और शीत लहर होने के कारण 26-27 की दरम्यानी रात न्यूनतम तापमान ३.५ डिग्री रिकार्ड किया गया था। इसके बाद से तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आस-पास ही सिमटा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक ठंड प्रभावी बने रहने के संकेत दिए हैं।
एक सप्ताह का तापमान
दिनांक अधि. न्यूनतम
२३ जनवरी १९.५ १०.४
२४ जनवरी २०.८ १०.६
२५ जनवरी १९.० १०.८
२६ जनवरी २१.० ७.६
२७ जनवरी २३.० ३.५
२८ जनवरी २५.८ ५.४
२९ जनवरी २६.४ ५.६