...ताकि अब और न खुलें वृद्धाश्रम
भास्कर संवाददाता। टीकमगढ़
माता-पिता और शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं लेकिन मां स्थान सबसे ऊंचा है। हमें अब ऐसा कुछ करना चाहिए ताकि देश में अब और वृद्वाआश्रम खुलें। यह बात कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े ने मिशन फॉर मदर्स विषय पर गल्र्स हायर सेकंडरी स्कूल में हुए कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम को एसपी अमित सिंह, आयोजन समिति के संयोजक कवि प्रवीण श्रीवास्तव सौम्य ने भी संबोधित किया।
हम अपने घर से मिशन शुरु करें
विधायक केके श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन फार मदर मंच से चलाने की जरुरत नहीं है। लोग अपने-अपने घर से इस मिशन की शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि मां के बिना जीवन अधूरा है। जिसे मां के संस्कार नहीं मिले, वह ही मानुष नहीं बन पाया। इस अवसर पर सांसद डॉ. वीरेंद्र खटीक, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, भाजपा उपाध्यक्ष गोपाल सिंह राय, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, साहित्यकार लालजी सहाय श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, घनश्यामदास तिवारी, राजेंद्र बिदुआ, हरिहर श्रीवास्तव, वीरेंद्र चंसौरिया, जीवन जैन, एडवोकेट मानवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं उपस्थित रहीं