- Hindi News
- भोपाल ट्रेन के लिए ४० हजार लोगों ने दी सहमति
भोपाल ट्रेन के लिए ४० हजार लोगों ने दी सहमति
भास्कर संवाददाता। टीकमगढ़
टीकमगढ़ से भोपाल के बीच ट्रेन चलाने की मांग को लेकर अब तक करीब ४० हजार शहरवासियों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। पिछले करीब एक माह से चल रहे इस अभियान का समापन गुरुवार को गांधी चौक पर किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान के संयोजक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास यादव के नेतृत्व में गुरुवार को वार्ड नं. 27 में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। वार्ड प्रभारी ध्रुव यादव ने बताया कि अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने वार्ड नं. 27 में एक-एक घर पहुंचकर लोगों से भोपाल रेल सेवा शुरू करवाने की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर करवाए। हस्ताक्षर अभियान के संयोजक श्री यादव ने बताया कि शहर के सभी 27 वार्डों में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को लेागों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिला है। अभियान के अंतिम दिन आज वार्ड नं. 27 में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान सहित कुल मिलाकर पूरे अभियान में 40 हजार से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर कर भोपाल रेल सेवा शुरू कराने की मांग का समर्थन किया है। इस मौके पर मानस बादल, हसन अली, शशांक यादव, बृजेन्द्र सिंह यादव, धर्मेन्द्र यादव, दिनेश केवट, प्रमोद कुशवाहा, कमरूद्दीन खां, रहीस अहमद, अनिल तिवारी, गौरव सिरवैया, मनीष शर्मा एवं प्रानसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें। श्री यादव ने बताया कि 30 जनवरी को सुबह 11 बजे स्थानीय गांधी चैराहा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर अभियान का समापन किया जाएगा।
टीकमगढ़। भोपाल ट्रेन की मांग को लेकर घर-घर जाकर हस्ताक्षर करवाए।