समस्या आने पर लें हेल्प लाइन का सहारा
- नगर पालिका और पुलिस की ओर सुविधा के लिए जारी की गई हेल्प लाइन
भास्कर संवाददाता। टीकमगढ़
नगर पालिका ने आम समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए और पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अपनी हेल्प लाइन सेवाएं प्रारंभ कर दीं हैं।
मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में निर्भया अभियान प्रारंभ किया गया। इसके बाद से लोग अपनी सिर्फ एक काल करके इन सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
नपा ने प्रारंभ की हेल्प लाइन
नगरपालिका की ओर से हेल्प लाइनसेवा की शुरूआत की गई। फोन करते ही अब ४८ घंटे में समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा एक फरवरी से पांच दिवसीय समस्या निवारण शिविर का आयोजन अलग से किया जाएगा। अब वार्डवासी नपा के हेल्प लाइन नंबर ९००९७८५०१३ नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
शिकायत दर्ज होते ही ४८ घंटे में वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ये सेवा सुबह १० बजे से शाम ५ बजे तक ही रहेगी। इस दौरान दर्ज कराई जाने वाली शिकायत का दो दिन में समाधान किया जाएगा। नपाध्यक्ष राकेश गिरी बताते हैं कि आम जनता की वार्ड संबंधित समस्याओं को लेकर हेल्प लाइन सेवा की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि अधिकतर बुर्जुग और महिला नगरपालिका तक नहीं आ सकते हंै। वे मात्र इस नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि एक फरवरी से हेल्प लाइन प्रारंभ हो जाएगी। कॉल आते ही रजिस्टर मेें समस्याकर्ता का मोबाइल नंबर, वार्ड नंबर सहित समस्या का दिन और समय भी दर्ज किया जाएगा। सीएमओ हरिहर गंधर्व ने बताया कि जनता द्वारबार सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर १ बजे से ५ बजे तक लगेगा। जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गिरी मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।
टीकमगढ़। जिले में निर्भया अभियान की जानकारी देने गल्र्स स्कूल पहुंची महिला पुलिस ।
एक कॉल पर पहुंचेगी निर्भया
टीकमगढ। शहर के गल्र्स स्कूल और कॉलेजों पर अब निर्भया अभियान मोबाइल की नजर रहेगी। शहर में मंगलवार से निर्भया मोबाइल की शुरूआत की गई। जरुरत मंद द्वारा हेल्प लाइन नंबर ०७६८३-२४७३५९ पर कॉल करते ही वाहन मौके पर पहुंचेगा। निर्भया अभियान का प्रभारी एसआई अंजू पटेल को नियुक्त किया गया। वे वाहन के साथ सुबह ९ बजे से १० रात तक शहर के मार्ग पर भ्रमण करेगीं। सुबह ८ बजे एसपी अमित सिंह ने इस सेवा की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि किसी भी महिला संबंधित अपराध के लिए १०९१ और ०७६८-२४७३५९ पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत दर्ज होते ही इसकी सूचना तुंरत निर्भया मोबाइल वाहन को दी जाएगी। एसआई अंजू पटेल बताती हैं कि निर्भय मोबाइल सेवा के पहले दिन गल्र्स स्कूल और कॉलेज में सेवाओं की जानकारी दी गई।