पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व विधायक ने ग्रामीणों के साथ सौंपा ज्ञापन

पूर्व विधायक ने ग्रामीणों के साथ सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों के साथ पूर्व विधायक ने सौंपा ज्ञापन
भास्कर संवाददाता। टीकमगढ़
बानसुजारा बांध के लिए भूमि का अधिग्रहण करने के बाद मुआवजा नहीं दिए जाने पर ग्रामीणों के साथ मंगलवार को पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर डॉ सुदाम खाडे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भूमि का मुआवजा दिलाने, पुर्नस्थापना और पुर्नवास व्यवस्था कराने सहित बांध के निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। श्री बुंदेला ने कहा कि मप्र सरकार द्वारा स्वीकृत सुजारा बांध का निर्माण कार्य अधिकृत निर्माण एजेंसी ने प्रारंभ कर दिया है। प्रस्तावित बांध में अशासकीय डूब क्षेत्र भूमि लगभग १४९७ हेक्टयर और जिला छतरपुर की ८७५.०६ हेक्टयर भूमि डूब में आ रही है, लेकिन अभी तक संबंधित अधिग्रहण भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है।
साथ ही शासन द्वारा मुआवजे की राशि किस आधार पर कितनी दी जा रही है, इसकी भी जानकारी संबंधित किसानों को नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने चेतवानी दी कि यदि समय सीमा में कार्रवाई नहीं गई तो जन आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अरविंद्र खटीक, छिंदू खां, परशुराम अहिरवार, प्रेमलाल राय, राजराम लोधी, चंद्रभान लोधी, भागीरथ लोधी, बाबूलाल रैकवार, सुदमा लोधी, तुलसीदास, लखनलाल रैकवार, भूपत यादव, बलराम यादव, प्यारेलाल लोधी, माधव यादव, जाहर सिंह राजपूत, सहित देवेंद्र राय मौजूद थे।