पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 फरवरी को सागर आएंगे शिवराज सिंह

12 फरवरी को सागर आएंगे शिवराज सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 12 फरवरी को सागर आएंगे। तीसरी बार सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला सागर दौरा होगा। मुख्यमंत्री सागर में रात्रि विश्राम भी करेंगे। अधिकृत जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान 12 फरवरी को दमोह से हेलीकॉप्टर से दोपहर 3.05 बजे सागर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां आओ बनाएं मप्र सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद चौहान कई स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस सागर में करेंगे। 13 फरवरी को मुख्यमंत्री सागर से सुबह 11 बजे हैलीकाप्टर से छतरपुर रवाना होंगे।



एहतियात - सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल से कलेक्टर के पास आया पत्र, १ फरवरी से ऑफिसों का निरीक्षण कर सकते हैं