पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबको चाहिए साबूलाल मार्केट में जगह

सबको चाहिए साबूलाल मार्केट में जगह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
तीन बत्ती से लेकर कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर से हटाए गए फुटपाथ व्यापारियों में अब अधिकांश व्यापारी साबूलाल मार्केट में जगह मांग रहे हैं। वैसे विस्थापन की योजना में मनिहारी की दुकान वालों को साबूलाल मार्केट में जगह देना सुनिश्चित किया गया था। बुधवार को मनिहारी व्यापारियों ने निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर पुष्पा शिल्पी एवं निगमायुक्त एसबी सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें बताया गया कि साबूलाल मार्केट में अन्य व्यापारियों ने दुकानें लगा लीं हैं जिससे वे अपनी दुकानें नहीं लगा पा रहे हैं। इसी तरह फल एवं सब्जी व्यापारी भी साबूलाल मार्केट में दुकानें लगाने की अनुमति चाहते हैं जबकि फल एवं सब्जी व्यापारियों को पुरानी गल्ला मंडी में व्यवस्थापित किए जाने का प्रावधान किया गया है। निगमायुक्त एसबी सिंह का कहना है कि जिनके लिए जो जगह तय की गई है, उसी आधार पर व्यवस्थापन किया जाएगा।