गैरहाजिर 32 शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
भास्कर संवाददाता। दमोह
दमोह ब्लॉक अंतर्गत आने वाले प्राइमरी व मिडिल स्कूलों का बीआरसी,बीएसी एवं जनशिक्षकों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिक्षक स्कूलों से बिना स्वीकृत आवेदन के अनुपस्थित पाए गए। बीआरसी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि लापरवाह शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई डीईओ को प्रस्तावित की गई है।
श्रीवास्तव ने समस्त शिक्षकों से ईमानदारी से अपने कत्र्तव्यों का पालन करने को कहा तथा स्कूलों में परीक्षा की तैयारी को देखते हुए अतिरिक्त क्लासें लगाने के लिए भी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं। अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों में प्राइमरी स्कूल आंवरी के भगवान दास अहिरवार, प्राइमरी स्कूल चौरई के बलराम अहिरवार, आरती तंतुवाय, प्राइमरी स्कूल बड़ी बडय़ाऊ देवी प्रसाद पाठक, मधुलता पांडे, प्राइमरी स्कूल हरदुआ हटरी संगीता जैन, माशा पटनाबुजुर्ग राधा चौहान, माशा पड़रिया ग्लेडिस दास, प्राइमरी स्कूल खजुरयाई हरदुआ दशरथ सिंह, कांकर ममता जैन, माशा कांकर कल्पना जैन, माशा बालाकोट पीएल अठ्या, प्राइमरी स्कूल पटना संतोष ठाकुर, रोंड़ाटोला सावित्री ठाकुर, माशा रोंड़ा सरमन पटेल, प्राइमरी स्कूल बिलाई गोपाल उपाध्याय, जमुनिया सीमा अहिरवार, जोरतला खुर्द साधना शुक्ला, हटरी रुपसिंह राय, माशा झापन वाणी जैन, प्राइमरी स्कूल सुरादेही रेखा सिंह गौड़, टपरिया टोला रश्मि पांडे, नयागांव सतीश खरे, मुंडी टोला चाली सिंह, अनीता बिल्थरे, जितेंद्र चतुर्वेदी, बिजौरी बसंत श्रीवास्तव, सरिता धर्मेंद्र दुबे, हरिजन टेाला भूरी अमर साहू, भाग्यशालिनी तिवारी, प्राइमरी स्कूल बालक आनू केसी असाटी, प्राइमरी स्कूल गल्र्स आनू इंदुर लाल अहिरवार अनुपस्थित पाए गए एवं प्राइमरी स्कूल मुहली बंद पाई गई। शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही डीईओ को प्रस्तावित की गई है।