न्यूज़ इनबॉक्स
डॉक्टरों और वकीलों का सम्मान
बीना - पुष्पविहार कॉलोनी में विधायक महेश राय ने शहर के डॉक्टरों और वकीलों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि अधिवक्ता केबीएस ठाकुर थे। इस अवसर पर डॉ. अजब सिंह ठाकुर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश पाठक, भूपेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, शिवकुमार ठाकुर, डॉ. श्यामबिहारी तिवारी, डॉ. पीजी साहू, डॉ. रविंद्र जैन, डॉ. डीसी जैन, गायत्री ठाकुर, अल्ताफ उद्दीन अब्बासी थे।
ग्राम रक्षा समिति सदस्यों का सम्मेलन
गढ़ाकोटा - थाना परिसर में ग्राम नगर रक्षा समिति सदस्यों के सम्मेलन में उन्हें पुलिस का सहयोग कर समाज से अपराध खत्म करने के टिप्स दिए गए। मुख्यातिथि पूर्व पार्षद मुन्नालाल साहू थे। अध्यक्षता लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष महेश कोरी ने की। कार्यक्रम को टीआई अरंिबंद दुबे, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, मंडल अध्यक्ष बसंत यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विनोद जडिय़ा, अनिल तिवारी, जिनेंद्र सेठ, हरीश चौरसिया, हमीद खान, राजू कटारे उपस्थित थे।
नियमितीकरण के लिए संघर्ष जारी रहेगा
बीना - ब्लॉक के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के रेस्ट हाउस में हुए सम्मेलन में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा कि नियमितीकरण की मांग को लेकर हम सालों से संघर्ष कर रहे हैं। इस बार फिर प्रदेश सरकार के समक्ष हम अपनी मांग दोहराएंगे। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अनिल पाराशर, ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह, सुभाष तिवारी, अनिल दुबे, भरत रावत, प्रीतम यादव, सुमन साहू, रमेश प्रजापति, अशोक सैनी, मुन्नालाल विश्वकर्मा, देवीप्रसाद उपस्थित थे।
लोन स्वीकृत नहीं कर रहे बैंक मैनेजर
बीना - चमारी गांव में रहने वाले अजब सिंह पिता चंद्रभान सिंह यादव ने भानगढ़ बैंक के एक मैनेजर पर प्रकरण स्वीकृत होने के बाद भी लोन न दिए जाने का आरोप लगाया है। अजब सिंह का कहना है कि २३ मई को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत उनका प्रकरण स्वीकृत होकर बैंक आ गया था। लेकिन बैंक प्रबंधन9 माह से चक्कर लगवा रहा है।
प्रदीप उपाध्याय को श्रद्धांजलि
बीना - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाह प्रदीप उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर सरस्वती शिशु मंदिर भगत सिंह वार्ड में शोकसभा हुई और श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र तिवारी सहित शिक्षक उपस्थित थे।