पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोप : पार्षद पति ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया

आरोप : पार्षद पति ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता - खुरई
मौलाना अबुल कलाम वार्ड की पार्षद कमला पति धनीराम अहिरवार सहित वार्ड के कुछ लोगों ने कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड की पार्षद श्रीमति छायारानी के पति कल्लूू उर्फ राजेंद्र यादव के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है। पार्षद पति धनीराम ने आरोप लगाया कि वार्ड में नगर पालिका की ओर से बनाई जा रही सड़क राजेंद्र बनने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सरकारी जगह पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। इस संबंध में राजेंद्र का कहना है धनीराम बेवजह जमीन को लेकर विवाद बना रहे हैं। वह जमीन हमारी पैतृक संपति है। मैं सीमांकन कराने को तैयार हूं। एसडीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि विवादित जमीन की सही जानकारी एकत्र कर बताएं कि रास्ता अवरुद्ध होने वाली जमीन का हकदार कौन है। ज्ञापन देने वालों में बब्लू यादव, भाव सिंह, जगत सिंह, छुगरे, इरशाद, सिराज, ऐजाज खां, विश्वनाथ, संतोष राम लाल, प्रकाश, पूरन, सुनीता, दयाली शामिल हैं।



गुणवत्ता नहीं, तो रोका

जाएगा भुगतान

दो दिन में हैंडओवर होना

चाहिए अस्पताल भवन

सिविल अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन भवन को दो दिन में हैंडओवर करने के निर्देश विधायक ने दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। विधायक ने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग एवं जनपद पंचायत के कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में तहसीलदार अविनाश रावत, नायब तहसीलदार विष्णुसिंह रघुवंशी, खुरई सीईओ राहुल पांडे, एपीओ आरएल नामदेव, एसके जैन, सीडीपीओ विवेक शर्मा, संध्या शिंदे, डॉ. पीके जैन, डॉ. संजीव अग्रवाल, ओपीएस सिकरवार सहित अन्य शामिल हुए।



बीना - शहर में गुणवत्ताविहीन सड़कों का निर्माण होने पर सीएमओ ने पालिका के सभी पंजीकृत ठेकेदारों एवं उपयंत्री को पेमेंट रोकने की चेतावनी दी है। इसके अलावा उन्होंने निर्देशों का उल्लंघन करने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की बात कही है।

सीएमओ अशोक शुक्ला ने बताया कि सब इंजीनियर बीपी चंदेल को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क निर्माण स्थल पर टाइम कीपर को निगरानी के लिए रखें। सीएमओ ने सभी ठेकेदारों को आदेशों का पालन करने के निर्देश देते हुए कहा है कि पालन नहीं करने पर पेमेंट रोका जाएगा। ठेकेदार चंद्रमोहन श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार राय, मनीष व्यास, राजकुमार नामदेव, अजहरुद्दीन काजी, असगर मोहम्मद, सतीश यादव, सुनील पाराशर, रामकृष्ण यादव, बदन सिंह ठाकुर को नोटिस दिए गए हैं।

पीएचई एसडीओ रमेश सैनी ने गर्मी के मौसम में नल बंद होने की बात कही। उन्होंने कहा कि बोर में १५० फीट से ज्यादा पाइप नहीं डाला जा सकता। एसडीएम ने समय से पहले काम कराने को कहा। उन्होंने पीएचई सब इंजीनियर पीके सोनी को जनपद पंचायत परिसर में ऑफिस खोलने को कहा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में जाने वाली सामग्री का वितरण बीना से ही होना चाहिए।