पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में बाघ और तेंदूए की मौजूदगी के संकेत मिले

जिले में बाघ और तेंदूए की मौजूदगी के संकेत मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता। दमोह
जिले की ९ रेजों के कुल १८३ वनबीटों में वन विभाग द्वारा पिछले २० से २७ जनवरी तक वन्य प्राणियों की गणना का कार्य किया गया है। सातों दिन सुबह ६ बजे से शाम छह बजे तक इस कार्य में वनरक्षक से लेकर अधिकारी मुस्तैदी से जुटे रहे। इस दौरान विभागीय टीम ने जंगलों में जानवरों के पंजे, नाखून के निशान के साथ, स्कैट ((मल)), पगमार ((पैरों के निशान)) सहित ट्रांजेक्शन लाइन एवं जीपीएस के माध्यम से शाकाहारी एवं मांसाहारी जानवरों की गणना का कार्य किया।
ऐसे हुई वन्य जीवों की गणना : फारेस्ट एरिया के जलस्त्रोत नदी नाले, तालाव जहां पर वन्य प्राणी सुबह होते ही पानी पीने के लिए आते हैं। यहां पर वनकर्मी बिना आहट किए नजर रखे रहे। माना जाता है वन्य प्राणी दिनभर कहीं भी विचरण करते रहे, लेकिन सुबह के समय वह पानी पीने के लिए अक्सर जलस्त्रोतों तक पहुंचते हैं। इसी जगह पर उनके पैरों के निशान एवं मल भी आसानी से मिल जाता है। जिससे गणना करने में आसानी होती है।
शाकाहारी जानवर
वन्य प्राणियों की गणना के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार जिले में चीतल ७५, सांभर ४, नीलगाय २३२, चौसिंगा ६, चिंकारा ५८, जंगली सुअर ५६, लंगूर ४०५, बंदर ३९८, मोर ९ और खरगोश ९५ पाए गए हैं।
मांसाहारी जानवर
वन्य प्राणियों की गणना के दौरान जिले हटा परिक्षेत्र के मडिय़ादो वन बीट में पैरों के निशान के आधार पर एक बाघ एवं एक तेंदूआ के पाए जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जंगली कुत्ता ६५, लकड़बग्गा १५, भालू १४, भेडिय़ा ५१, सियार ४०० पाए जाने की पुष्टि हुई है।

पूर्ण हो चुका है गणना कार्य

॥ वन्य प्राणियों की गणना का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिले की समस्त वीटों से जानकारी एकत्रित की गई है जिसके संभावित आंकड़े प्राप्त हो चुके हैं। फाइनल आंकड़ों के लिए कुछ समय लगेगा। जिसके बाद गणना रिपोर्ट को वन्य प्राणी सेंटर भेजा जाएगा।

- टीएस चतुर्वेदी, वन संरक्षक दमोह