पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाइनल में पहुंचा सौरभ क्लब टीम

फाइनल में पहुंचा सौरभ क्लब टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दमोह
युवा मोर्चा द्वारा आयोजित पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी क्रिकेट टूनामेंट का दूसरा सेमीफाइनल सौरभ क्रिकेट क्लब ने 16 रन से जीत हासिल कर फायनल में दूसरी टीम बनी। मोर्चा के राजू नामदेव ने बताया कि पूरा टूर्नामेंट काफी रोमांचक रहा है इसी तारतम्य में सेमीफाइनल का दूसरा मैच सौरभ क्लब और वाल्मिकी क्लब के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर मैच में सौरभ क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 107 रन बनाकर आल आउट हो गई। साथ ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वाल्मिकी टीम ने अंत तक संघर्ष किया लेकिन वह निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट पर केवल 91 रन ही बना सकी और मैच 16 रन से हार कर फाइनल में जाने का मौका गंवा दिया। सौरभ टीम की ओर से 31 रन और 4 विकेट लेने वाले अन्नू को मैच ऑफ दा मैच चुना गया। फाइनल मैच डेंजर और सौरभ क्लब की टीम के बीच 2 फरवरी को खेला जाएगा। मैच के मुख्य अतिथि कामता तिवारी, अमरदीप जैन लालू, अभिषेक जैन रहे। मैच में एम्पायर बसीम खान, बबलू कहार व कांमेट्री डॉ. शमीम खान द्वारा दी गई, स्कोरर के रूप में विनय कबीर पंथी रहे।