नशामुक्ति का लिया संकल्प
दमोह - धूम्रपान निशेष दिवस पर बजरिया पांच में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नशे से होने वाली बीमारी एवं नशे से पडऩे वाले दुष्प्रभाव से जनता को अवगत कराने के लिए शिविर लगाया गया। इस अवसर पर बल्लू चौधरी ने कहा कि नशा एक अभिशाप है जो विनाश का कारण है। नशा में व्यक्ति स्वयं को नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति की रक्षा में नशा का त्याग करना भी एक बड़े योगदान के रूप में है। आज की युवा पीढ़ी को चहिए कि वो नशा न करे और नशा के प्रति लोगों को जागरूक करे जिससे समय पैसा एवं शरीर का विनाश होने से रोका जा सके। इस दौरान रूपेश, सविता, कल्लो, अनीता की उपथिति रही।