पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बापू को याद कर ली अहिंसा की शपथ

बापू को याद कर ली अहिंसा की शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता। बीना
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिले भर श्रद्धांजलि सभा हुई। वक्ताओं ने बापू के बताए रास्तों पर चलने की बात कही और अहिंसा की शपथ ली। बीना के सर्वोदय भवन तथा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा के बाद सर्वोदय भवन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। यहां जशरथ लोधी ने बापू के जीवन पर प्रकाश डाला। सभा में संतोष कुशवाहा, प्रहलाद कुशवाहा, अवतार सिंह अरोरा, आदित्य जैन, संजीव जैन, रामदास नामदेव सहित अन्य उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र साहू ने बापू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अहिंसा के बल पर ही देश विकास की ओर बढ़ता है। इस अवसर पर देवीलाल नामदेव, दीनदयाल उपाध्याय, महेंद्र साहू, रवींद्र राय, संजय विलियम, राजकुमार जैन, मेहरबान साहू, पुष्पेंद्र सेन, मोती साहू, शफीक खान, सगीर खान, रामकुमार दुलगज उपस्थित थे।
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जलाई मोमबत्ती : खुरई. तहसील परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हुए श्रद्धांजलि में प्रशासनिक अफसरों सहित कांग्रेस नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर एसडीएम कमल सोलंकी, तहसीलदार जीएस पटेल, आरआई जवाहरलाल कोरी, मंजू सौंर, मनीष गोस्वामी, ओपी लडिय़ा, हेमंत रोहित, केआर कौशिक सहित कर्मचारी शामिल थे। नगर पालिका में सीएमओ एमसी सक्सेना ने, सरकारी अस्पताल में बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव, डॉ. एमसी मेघवानी, सहित अन्य डॉक्टर्स ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा गांधी-नेहरू विचार मंच की ओर से महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मोमबत्ती जलाकर मनाई गई। मंच के सदस्यों ने परसा चौराहा स्थित शहीद अरुण चौक, पं. केसी शर्मा एक्सीलेंस स्कूल स्थित जय स्तंभ एवं स्टेट बैंक के पास मोमबत्तियां जलाकर मौन धारण कर गांधी जी को याद किया। इस अवसर पर राजेश पांडे, लाखन यादव, दिलीप गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद दुबे, घनश्याम दास साहू, नीरज दुबे, जन्मेजय राय, नीलेश श्रीवास्तव, भूरे असाटी, मुकेश गुप्ता, दीपेश पटैरिया, राजेश विश्वकर्मा, हरिसिंह चौधरी, मुन्ना दांगी, नूर मोहम्मद शामिल थे। इसके अलावा कांग्रेस कार्यालय में सुधीर गुरहा, जगदीश फौजी, धनीराम अहिरवार, लक्ष्मन सिंह, जयकुमार मुल्ला, राजा, ममता अहिरवार ने बापू को याद किया।




बापू की पुण्यतिथि निकली प्रभातफेरी

देवरीकलां - राष्टपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर लोगों ने गांधी स्मारक चौरसिया धर्मशाला से गांधी मूर्ति बस स्टैंड तक प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी में सभी लोग रघु पति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम का भजन कर चल रहे थे। सभी ने गांधी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धांजलि दी। प्रभातफेरी में अनिल जैन, अन्नू मिश्रा, राजू दीक्षित, बालमुकुंद सोनी, लखेरा, शोभा नेमा, सुनील जैन, महेंद्र पलिया शामिल हुए।

बीना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सर्व धर्म के लोगों ने सर्वोदय भवन पर बनी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौनधारण किया।