शिविर में सुनीं समस्याएं
टीकमगढ़ - नगरपालिका की ओर से साथी हाथ बढऩा अभियान के तहत राजमहल चौराहा पर गुरुवार को समस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ। अध्यक्षता नपाध्यक्ष राकेश गिरी ने की। शिविर में नपा अधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान मौके पर ही आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में वार्ड नंबर ११,१३,१४,१६ और १७ के वार्डवासियों की समस्याओं का हल किया गया।
श्री गिरी ने बताया कि नगरपालिका के प्रत्येक वार्ड में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे आम जनता अपनी समस्या के साथ अपने सुझाव भी हमें दे सकें। वहीं वार्डवासियों द्वारा सामूहिक रूप से किसी भी प्रकार की मांग की जाती है उसे भी पूरा किया जाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएमओ हरिहर गंधर्व ने बताया कि शिविर में बृद्धावस्था पेशन, नामातंरण प्रकरण, समग्र प्रकरण, विधवा पेंशन, राशन समस्या प्रकरण और मकान कर समस्या का निराकरण किया गया। शिविर के माध्यम से जलकर सम्पतिकर में रियायत दी जा रही है। जिससे शिविर में राजाराम सोनी, प्रवीण श्रीवास्तव, देवेन्द्र नायक, राकेश श्रीवास्तव, प्रवेन्द्र कुशवाहा, शिवलाल कुम्हार, केपी सोनी, मनोज खरे, मुन्नालाल कुशवाहा, अशोक कड़ा, सुधीर खरे, वीके नामदेव, गजेंद्र गिरी, राजेंद्र रिछारिया, शेख बाबू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
टीकमगढ़। राजमहल चौराहा पर समस्या निवारण शिविर में सुनवाई करते नगर पालिका अध्यक्ष।