- Hindi News
- बापू केचरणों में समर्पित किए ४० हजार हस्ताक्षर
बापू केचरणों में समर्पित किए ४० हजार हस्ताक्षर
- रेल मंत्री को सौपेंगे हस्ताक्षर पत्र
भास्कर संवाददाता। टीकमगढ़
राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरूवार को गांधी चौराहे पर कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान का समापन हो गया। अभियान के संयोजक विकास यादव ने बताया कि वे सभी प्रपत्र रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे को सांैपेगे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे गांधी जी के बताए मार्ग पर चलेंगे।
इससे पहले अभियान के संयोजक विकास यादव के नेतृत्व में गुरूवार को कार्यकर्ता गंाधी चौराहा पहुंचे। कांग्रेसियों ने राष्ट्र्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला भेंट कर 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रृद्धांजलि दी। अभियान के तहत 40 हजार लोगों द्वारा किए गए साइन का प्रपत्र बापू के चरणों में समर्पित किया गया। श्री यादव ने बताया कि 3 फरवरी को वे कांग्रेसी प्रतिनिधि मंडल के साथ दिल्ली पहुंचकर रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे, केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यव्रत चतुर्वेदी को हस्ताक्षर सौंपेंगे। साथ ही आगामी रेल बजट में टीकमगढ़ भोपाल लिंक एक्सप्रेस चलाने की मांग की जाएगी।
इस मौके पर वृषभान सिंह यादव, रविन्द्र अध्वर्यु, दिलीप खरे, जब्बार खां, पवन घुवारा, विनय यादव, सोनू सिंह, मानस बादल, प्रत्युष पाठक, राकेश अहिरवार, हसन अली, प्रानसिंह यादव, अनिल तिवारी, दिनेश केवट, शशांक यादव, कमरूद्दीन खां, बृजेन्द्र सिंह यादव, गौरव सिरवैया, रहीस अहमद, रूपेश जैन, पुनीत पोतदार, अरविंद खटीक, अशोक वंशकार, संजीव जैन, मनीष शर्मा, मुस्कीम खां, देवीलाल अहिरवार, पीडी अहिरवार, रविंद्र यादव, माजिद खां और वसीम अहमद मौजूद थे।
टीकमगढ़। गांधी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।