पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापरवाही के मामले में चार शिक्षक निलंबित

लापरवाही के मामले में चार शिक्षक निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता। दमोह
पिछले सप्ताह दमोह जिले के दौरे पर आई ज्वाइंट रिब्यू मिशन की टीम ने आकस्मिक रूप से जिन स्कूलों का निरीक्षण किया था, उनके स्टाफ के खिलाफ कलेक्टर ने कड़ी कार्यवाही की है। शैक्षणिक गतिविधियों में गड़बड़ी मिलने के बाद कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने जेआरएम टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर एक हेडमास्टर सहित चार शिक्षकों तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं दमोह बीआरसीसी, दो जन शिक्षकों और दो स्कूलों के प्राचार्यों को शोकाज नोटिस जारी किया है।
कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने शासकीय मिडिल स्कूल हिरदेपुर के हैडमास्टर लक्ष्मण प्रसाद राज, शहर के मागंज वार्ड चार के शासकीय प्राइमरी स्कूल की सहायक अध्यापक गायत्री अहिरवार, शासकीय मिडिल स्कूल तिदौनी के सहायक अध्यापक अनंतराम गुप्ता और हिरदेपुर संकुल क्षेत्र के ग्राम वरवास प्राइमरी स्कूल के सहायक शिक्षक राकेश श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा दमोह बीआरसीसी विपिन तिवारी, शासकीय एमएलबी गल्र्स स्कूल दमोह के प्राचार्य नरेंद्र नायक, शासकीय हाईस्कूल हिरदेपुर की प्राचार्य रंजना पाराशर और जनशिक्षक रवि उपाध्याय व हिरदेपुर के जनशिक्षक श्रीकृष्ण शुक्ल को शोकाज नोटिस जारी किया है।