- Hindi News
- हरिद्वार की टोली ने शहर में पढ़ाया नैतिकता का पाठ
हरिद्वार की टोली ने शहर में पढ़ाया नैतिकता का पाठ
भास्कर संवाददाता। दमोह
देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से आईं छात्राओं के द्वारा शहर में ९ जनवरी से ३० जनवरी तक विभिन्न स्थानों, संस्थाओं में जाकर
यज्ञ एवं दीपयज्ञ कार्यक्रम के साथ लोगों को नैतिक शिक्षा, योग, पर्यावरण व नशा उन्मूलन विषय पर जागरुक किया।
गुरुवार को स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ की विद्या राजपूत के मार्गदर्शन में हरिद्वार की छात्रा निवेदिता श्रीवास्तव, सरोजनी प्रजापति व प्रियंका गुप्ता ने शहर की ओजस्विनी स्कूल में बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया। वहीं बुधवार को छात्राओं के द्वारा शहर के ढोर बाजार स्थित एक रोहित परिवार में यज्ञ एवं दीपयज्ञ कार्यक्रम किया था जिससें स्थानीय लोगों को योग व पर्यावरण संबंधी जानकारी प्रदान की गई थी। निवेदिता श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी शिक्षा को तभी पूरा माना जाता है जब इसी तरह से लोगों को जागरुक करें और यज्ञ व दीपयज्ञ कार्यक्रम आयोजित कराएं। उन्होंने बताया कि दमोह में ९ जनवरी से कार्यक्रम शुरू किया था जो ३० जनवरी तक चला। इसमें खजरी मोहल्ला, हिरदेपुर, टंडन बगीचा, सुरेखा कालोनी, फुटेरावार्ड, बड़ापुल, इंदिरा कालोनी, बजरिया वार्ड, पुराना बाजार, एसपीएम नगर, शांतिनगर, प्रोफेसर कालोनी, जटाशंकर कालोनी, धरमपुरा, विवेकानंद, किल्लाई नाका, आरटीओ के पास, विजयनगर, राय चौराहा आदि स्थानों पर कार्यक्रम संपन्न कराया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया है।