शहीद दिवस पर याद किया गांधी जी को
हटा - युवक कांग्रेस के द्वारा गुरुवार को नवोदय वार्ड ककराई में शहीद दिवस मनाया गया। युवक कांग्रेस नेता राजेश बडग़ैया, राजेश यादव ने अंग्रेजों को भारत छोडऩे के लिए मजबूर करने में महात्मा गांधी के योगदान को बताते हुए कहा कि एक तरफ जहां तोपों की आवाजें आ रही थीं। गली गली में तलवार चल रही थीं वहीं महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई को सत्याग्रह के हथियार से लड़ा। सत्य अहिंसा के माध्यम से भी बहुत कुछ प्राप्त किया जा सकता है यह संदेश दिया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धांजलि दी। आयोजन में ब्रजलाल अहिवार, गोविंद्र अहिरवार, प्रेमलाल, नवल, खरगराम, इसरार, उजयारी बाई, अयोध्यारानी, फिरोज, सरोज, विजय अहिरवार मौजदू रहे।
राष्ट्रपिता की मनाई
पुण्य तिथि
दमोह - शहर के हृदयस्थल घंटाघर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर वेणी माधव तिवारी ने किया। इसके अलावा पतंजलि योग समिति के सदस्य डॉ. केदारनाथ शर्मा एवं दीपक सिंह राजपूत ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। टीबी हेल्थ विजिटर दीपक सिंह राजपूत ने बताया कि शासन द्वारा आस्था अभियान के अंतर्गत 30 जनवरी को कुष्ठ निवारण दिवस पखवाड़ा प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व सरकारी अस्पताल में जांच एवं उपचार प्रतिदिन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग पूर्णत: साध्य है एवं एमडीटी उपचार से शरीर पर शरीर के रंग से अलग बदरंग या लालिमा युक्त दाग धब्बा जिसमें सुक्तपन हो कुष्ठ हो सकता है। इसका उपचार ६ माह का नि:शुल्क दिया जाता है। शरीर में धब्बों की संख्या 5 से अधिक हो तो तंत्रिका में दर्द हो, सुन्नपन हो तो उपचार बारह माह दिया जाता है। कार्यक्रम में सरस्वती धुर्वे, कृष्ण कुमार परोहा, विनोद दुबे, रसीद खान, लोकेश सिंह, भरत दुबे, विश्वनाथ दुबे, अनिता सिंह मौजूद रहीं।
शहीद दिवस पर
कैंडिल मार्च
दमोह - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा कैंडिल मार्च निकालकर अहिंसा का संदेश दिया गया। वहीं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी के निर्देशन व्यवसायिक परीक्षा मंडल में हुए घोआले की सीबीआई जांच की मांग की गई। कैंडिल मार्च विधान सभा अध्यक्ष मंजीत यादव के आह्वान पर अंबेडकर चौराहे से युवाओं एवं कांग्रेसियों ने मोमबत्ति प्रज्ज्वलि कर घंटाघर की ओर मार्च किया एवं घंटाघर पहुंचकर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मोमबत्ती रखी और सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिशंकर चौधरी, कल्लन जेन, ललित नायक, पप्पू नायक, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशीला सीरोठिया, कमला निषाद, अनुनय श्रीवास्तव, निधी श्रीवास्तव, उमाकांत पौराणिक, लोक सभा उपाध्यक्ष रफीक खान, नितिन मिश्रा सहित अनेक लोग शामिल रहे।
ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
दमोह - एक्सीलेंस स्कूल बटियागढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत प्राचार्य केबीएल अहिरवाल के निर्देशन में २४ से ३० जनवरी तक ग्राम शहजादपुरा में शिविर लगाए गए। शिविर में रासेयो के स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को एड्स, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी योजना, वृद्धावस्था पेंशन सहित अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम में डीपी तिवारी, एसके दुबे, सरपंच सुखलाल कोरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
मद्य निषेध दिवस मनाया
दमोह - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर शासकीय पीजी कॉलेज में मद्य निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज में एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली से मद्य निषेध विषय फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रेवा चौधरी, डॉ. हरिओम दुबे, डॉ. एमके जैन, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. केके दुबे, डॉ. इंदिरा जैन, डॉ. केके कोरी, संध्या अग्रवाली, उषा सोनी, आशीष तंतुवाय, सुनील बेजीटेरियनने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
दमोह - किसानों के अस्थाई बिजली कनेक्शनों की एडवांस राशि सिंचाई पूर्ण हो जाने से वापस किए जाने एवं १२०० रुपए प्रति हार्सपावर का लाभ देने की मांग को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान संघ ने एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों ने बिजली के अस्थाई कनेक्शन मांगे थे कपंनी के वितरण केंद्रों के अधिकारियों द्वारा किसानों पर दबाव बनाकर अस्थाई कनेक्शन दिए गए हैं। अस्थाई कनेक्शनों की शेष राशि वापस की जाए। किसान संघ ने ज्ञापन में कहा है कि यदि मांग पूरी नहीं होती, तो संघ कोई भी सीमा लांघ सकता हे जिसकी जवाबदारी विद्युत मंडल की होगी।
नामदेव महासभा
के चुनाव हुए
दमोह - बुंदेलखंड क्षत्रिय नामदेव महासभा की तहसील कार्यकारिणी के चुनाव गुरुवार को तेंदूखेड़ा में हुए। इस अवसर पर गोकुल प्रसाद, धरमदास नामदेव, सुरेश नामदेव की मौजूदगी रही। इस दौरान तहसील अध्यक्ष कमलेश, उपाध्यक्ष दीनदयाल, मदन, विनोद, महामंत्री नरेंद्र, कोषाध्यक्ष राकेश, सहमंत्री सतीश, राजकुमार, नीलू, प्रवक्ता राजू, कार्यालय मंत्री चंद्रकुमार, अमित नामदेव को चुना गया।
डॉ. केदारनाथ शिवहरे विधायक प्रतिनिधि नियुक्त
दमोह - भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी कपिल सोनी ने बताया कि पूर्व पार्षद डॉ. केदारनाथ शिवहरे को दमोह विधानसभा के विधायक जयंत मलैया के द्वारा नगर पालिका परिषद दमोह में जनप्रतिनिधि नियुक्त किया गया।