पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपर 8 में खुरई और मालथौन से चार चार टीमें पहुंची

सुपर-8 में खुरई और मालथौन से चार-चार टीमें पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता - खुरई
नेहरू स्टेडियम में चल रही मंत्री क्रिकेट ट्रॉफी में गुरुवार को खुरई ग्रामीण, नगरीय क्षेत्र की ए,बी,सी,डी ग्रुप की टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल खेला गया। हर ग्रुप से जीत दर्ज कर एक टीम सुपर-8 में पहुंची। मालथौन में भी चार ग्रुपों से चार टीमें सुपर-8 में पहुंच गई। 31 जनवरी को मालथौन-खुरई की टीमों के बीच सुपर क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा और टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। ग्रुए में एकता क्लब ने किला क्लब को और ग्रुप बी में खुरई वारियर्स ने बगिया क्लब को हराया।
ग्रुप सी में रामराजा क्लब गढ़ौला ने जगदीशपुरा क्लब को पराजित किया तथा ग्रुप डी में सिलौधा क्लब ने कृष्णा क्लब को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। नेहरू स्टेडिम में खुरई एवं मालथौन की टीमों के बीच सुपर-8 मुकाबलों में खिरिया क्लब एवं राजाराम गढ़ौला, खुरई वारियर्स एवं परसौन, बांदरी एवं सिलौधा, यंग स्टार मालथौन एवं एकता क्लब खुरई के बीच मुकाबले होंगे। जीतने वाली टीमें एक फरवरी को होने वाले सेमीफाइनल में प्रदर्शन करेंगी और दो फरवरी को फाइलन मुकाबला होगा।