- Hindi News
- बीना में फायरिंग करने वाले अब तक बेसुराग
बीना में फायरिंग करने वाले अब तक बेसुराग
बीना - पिछले सप्ताह तीन रात में चार जगह हुई फायरिंग के आरोपी अब भी पुलिस की सघन जांच के बाद भी गिरफ्त से दूर हैं। फायरिंग के बाद पुलिस ने विधायक, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी को सुरक्षा मुहैया कराई है।
१७ जनवरी की रात से २४ जनवरी तक अज्ञात आरोपियों ने चार जगह फायरिंग की है और हर बार उन्होंने ऐसी जगह को निशाना बनाया था जहां या तो रिफाइनरी से जुड़े लोग रहते हैं या फिर भाजपा नेता। सबसे पहले बापट कॉम्प्लेक्स में चार राउंड गोलियां चलाई गईं उसके बाद भाजपा नगर मंत्री भूपेंद्र सिंह के घर और नंदन वाटिका स्थित विनोद राय के घर पर गोलियां चलाईं। इसके अलावा २४ जनवरी की रात कैनरा बैंक के ऊपर कांच पर गोलियां चलाईं जहां रिफाइनरी की कॉन्ट्रेक्ट एजेंसियों के इंजीनियर्स रहते हैं। मैकेनिकल वर्क में लगी सोनी इंजीनियरिंग के डॉयरेक्टर अजय सोनी के अनुसार संभवत: गोलियां रिफाइनरी में काम कर रही कंपनियों को डराने के लिए चलाई जा रही हैं। हालांकि घटना की गंभीरता और बढ़ते अपराधों पर काबू न पाने पर यहां के 13 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।