पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम को कमजोर आंक रहे हैं अतिक्रमणकारी

निगम को कमजोर आंक रहे हैं अतिक्रमणकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जबलपुर
नगर निगम उपायुत राकेश अयाची ने बताया कि आज रिपीट कार्रवाई की गई, जिसके तहत तीन पाी, सिविक सेंटर, छोटी लाइन फाटक और मदन महल के अतिक्रमणों पर कार्रवाई की गई और करीब 28 कजों को हटाया गया। चौंकाने वाली बात तो यह है कि निगम का अमला जैसे ही आगे बढ़ता है, वैसे ही अतिक्रमणकारी फिर से जम जाते हैं। इसका कारण यह है कि निगम अब न तो सामग्री जत कर रहा है और न ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा रही है, इसलिए रोज ही आंख-मिचौली खेली जाती है। जैसे ही जिस मार्ग पर निगम का अमला निकलता है, वहां भगदड़ मच जाती है और कुछ ही देर बाद फिर से सब सामान्य हो जाता है। निगम को अब कार्रवाई के संबंध में नए सिरे से विचार करना होगा।