पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती को लपटों से घिरा देख हड़कप

युवती को लपटों से घिरा देख हड़कप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर - कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दमोहनाका के पास सुबह चाय बनाते समय स्टोव भभकने से एक युवती आग की लपटों से घिर गई। आग की लपटों से घिरी युवती उसी हाल में दौड़ लगाते हुए घर से बाहर निकली। युवती के शरीर पर आग देख हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल आग बुझाई और उसे उपचार के लिए विटोरिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दमोहनाका पेट्रोल पंप के पास रहने वाले विजय अहिरवार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी भांजी 20 वर्षीय मंजू के साथ रहता है। वह ऑटो चलाता है ओर रोजाना की भांति सुबह ऑटो लेकर घर से निकला था। करीब साढ़े 9 बजे वापस लौटा तो देखा कि उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा थी। पूछताछ में पता चला कि उसकी भांजी आग से झुलस गयी है। उधर अस्पताल में भर्ती युवती ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि चाय बनाते समय स्टोव भभकने से यह हादसा हुआ है। युवती आग से करीब 30 प्रतिशत जली है, जिसकी हालत में सुधार होना बताया जा रहा है।