पाठक मंच की संगोष्ठी हुई
दमोह. शासकीय पीजी कॉलेज के सभागार में पाठक मंच की संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में दुष्यंत दीक्षित की अज्ञेय पथ का पथिक पर चर्चा हुई। जिसमें वार्ताकार डॉ. एनआर राठौर एवं चंदा नेमा रहीं। वहीं मीनाक्षी स्वामी की धरती की डिबिया कृति में वार्ताकार लक्ष्मी ताम्रकार एवं पीएस परिहार रहीं। जिन्होंने दोनों कृतियों का विस्तार से वर्णन किया। इस अवसर पर मंच संयोजक कमल चौरसिया सहित अनेक साहित्यकार मौजूद रहे।