राष्ट्रपिता को याद किया
दमोह - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिशंकर चौधरी पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह एवं नपाध्यक्ष मनु मिश्रा के नेतृत्व में घंटाघर पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला सीरोठिया, सतीश जैन, तेजीराम रोहित, पप्पू नायक, अरूण टंडन, लालचंद राय, संदीप चौधरी, यशपाल चौधरी, नेहरू पार्क पहुंचकर वृक्षारोपण कर दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को याद किया। कार्यक्रम में कमलेश उपाध्याय, मंजीत यादव, कमला निषाद, निधि, श्रीवास्तव, पप्पू कसोटिया, संजय सेठ सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।