- Hindi News
- गणेश फैंस क्लब ने वृृद्धाश्रम में किया गीजर भेंट
गणेश फैंस क्लब ने वृृद्धाश्रम में किया गीजर भेंट
दमोह। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की सुविधा के लिए सोलर बाटर गीजर लगवाया गया है। शहर में लगातार गिर रहे तापमान को देखते हुए गणेश फैंस क्लब एवं उनके सहयोगियों द्वारा एक सोलर वाटर गीजर खरीदकर वृद्धाश्रम को भेंट किया गया है। क्लब के सदस्यों में डा. सुदेश जैन, दीपक सिंघानिया, शंकर दुबे, राहुल जैन, रोहित जैन, मेघ तिवारी, कपिल खरे, सचिन जैन, प्रमोद उपाध्याय, प्रदीप खरे, अभिशेक पटवारी, अनिल अग्रवाल, नरेश अहिरवार, संजय एरियल, विनोद श्रीवास्तव, सौरभ खरे, मनोज प्यासी, राजीव खोसला, रामा गुप्ता, महेन्द्र दुबे, विशेष तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, गणेश अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।