- Hindi News
- डंपर से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत
डंपर से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत
सागर। सागर-दमोह मार्ग पर गुरुवार रात करीब ९.३० बजे चनौआ के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गढ़ाकोटा पुलिस के अनुसार बाइक ((क्रमांक एमपी-१५-एमई-१३१९)) से जा रहे २०-२२ साल के दो युवक मजार के पास खड़े डंपर के पिछले हिस्से में जा टकराए। मौके पर पहुंची बहेरिया १०८ एंबुलेंस के डॉ. सुरेंद्र प्रजापति व चालक कालीचरण चौरसिया के अनुसार मृतकों की देर रात तक पहचान नहीं हो सकी।