पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाषचंद्र बोस ने की थी सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस में सवारी

सुभाषचंद्र बोस ने की थी सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस में सवारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चवर्ष 1939 में जबलपुर जाते समय इटारसी आए थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस
नगर संवाददाता - इटारसी
आजाद हिंद फौज के नायक और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा! का नारा देने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस की यादें अब भी इटारसी शहर में मौजूद हैं। गुरुवार 23 जनवरी को नेताजी की जयंती है। सरकारी अस्पताल परिसर में खड़ी यह गाड़ी कभी मरीजों को लाने-ले-जाने के काम आती थी। यानी कि यह अस्पताल की एंबुलेंस हुआ करती थी। इसी गाड़ी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने वर्ष 1939 में यात्रा की थी। रेलवे स्टेशन से अस्पताल और अस्पताल से रेलवे स्टेशन तक उन्हें इसी गाड़ी से लाया और ले जाया गया था। अस्पताल परिसर में इस गाड़ी की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। गाड़ी के कलपुर्जे पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। ऊपरी ढ़ांचा भी अब बारिश पानी से खराब हो गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यादों को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए पहले कई बार अस्पताल की इस गाड़ी को बस स्टैंड स्थित सुभाष पार्क में सहेजकर रखने की बात हुई, लेकिन काम कुछ भी नहीं हुआ।