पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों के निर्माण में रेलवे के सीपेज का पानी बना परेशानी

सड़कों के निर्माण में रेलवे के सीपेज का पानी बना परेशानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चसिटी थाने से रेलवे स्टेशन तक बनाई जा रही नाली में सीपेज की समस्या
नगर संवाददाता - इटारसी
यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत शहर की तीनों महत्वपूर्ण सड़कों का काम शुरू होते ही निर्माण में परेशानी शुरू हो गई है। सिटी थाने से रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण के पहले नाली बनाई जा रही है। नाली खोदते ही रेलवे के सीपेज का पानी भर गया है। यहां अब निर्माण के पहले पानी निकालने की जद्दोजहद हो रही है। जिसमें रोज एक से डेढ़ घंटे का समय बर्बाद हो रहा है। जिसके कारण काम की रफ्तार भी धीमी हो गई है। जबकि सड़क का निर्माण कार्य 6 महीने में पूरा करना है। सीपेज की वजह से रेलवे की बाउंड्रीवाल गिरने का खतरा भी बना हुआ है। नाली निर्माण के दौरान 2 रेलवे के बिजली खंभे और एक बिजली कंपनी का ट्रांसफार्मर बीच में आ रहा है। रेलवे की बाउंड्रीवाल गिर जाने के डर से सड़क किनारे बनाई जा रही नाली भी दीवार से करीब डेढ़ से दो फीट की दूरी से बनाई जा रही है। इससे सड़क की चौड़ाई भी कम हो जाएगी।
अभी भी नहीं हटाए गए होर्डिंग
सड़क निर्माण के पहले सिटी थाने से रेलवे स्टेशन रोड पर लगे सभी होर्डिंग हटाने के आदेश नपा सीएमओ सुरेश दुबे ने जारी कर दिया था। बावजूद इसके अब भी निर्माण शुरू होने के बावजूद सड़क किनारे कई होर्डिंग लगे हुए हैं। नपा ने रेलवे स्टेशन रोड के सभी 71 होर्डिंग संचालकों को नोटिस जारी किया है। सड़क किनारे बनाई जा रही नाली में रेलवे का सीपेज का पानी जमा हो रहा है। जिसे सड़क पर बहाने से परेशानी बढ़ गई है।